. World Covid-19 Updates

Arrow up
Arrow down
Print this page

दिल्ली एम्स को डॉक्टरों समेत 26 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव, बीते 24 घंटे में सामने आए 8521 नए मामले, 39 लोगों की मौत Featured

  09 April 2021
Rate this item
(0 votes)

राजधानी दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है। बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कोरोना के 8,521 नए केस सामने आए हैं। वहीं 39 लोगों की मौत भी इस दौरान दर्ज की गई है। इस बीच खबर आई है कि दिल्ली एम्स में दो डॉक्टरों समेत 26 स्वास्थ्यकर्मी भी पाजिटिव पाए गए हैं।

दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में डॉक्टरों सहित 26 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक सूत्र ने कहा, "इनमें से 20 डॉक्टर और एम्स के 6 एमबीबीएस छात्र हैं, जिन्हें पिछले 10 दिनों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है।" सूत्र ने बताया कि पॉजिटिव पाए जाने वाले 26 में से केवल दो ने कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक ली थीं। इससे एक दिन पहले दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के 37 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

एम्स में पॉजिटिव पाए जाने वाले 20 डॉक्टरों में दो संकाय सदस्य शामिल हैं। बाकी रेजिडेंट डॉक्टर हैं। इनमें से अधिकांश में कोरोना के हल्के लक्षण हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में इस साल का सर्वोच्च एक दिवसीय कोरोना मामला कल सामने आया था जिसमें 7,437 लोग संक्रमित पाए गए थे। वहीं शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे के दौरान 8,521 नए केस सामने आए हैं और 39 लोगों की मौत हुई है।

 

https://twitter.com/ANI/status/1380535945288589312