. World Covid-19 Updates

Arrow up
Arrow down

सुशासन बाबू के बिहार में उद्धघाटन से पहले ही टूट गया महासेतु का अप्रोच रोड Featured

  12 August 2020

पटना ब्यूरो। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के उद्धघाटन करने से पहले ही मेगा ब्रिज की एक अप्रोच रोड टूटने से हड़कंप मच गया है। ममला छपरा में बने 509 करोड़ रुपये की लागत से बने बंगरा घाट महासेतु की अप्रोच रोड का है।

इस महासेतु का उद्धघाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को करना था लेकिन महासेतु की अप्रोच सड़क करीब 50 मीटर के दायरे में ध्वस्त हो गई है। अप्रोच रोड ध्वस्त होने के पीछे बैकुंठपुर में सारण बांध टूटने को वजह बताया जा रहा है।

वहीँ उद्धघाटन से पहले ही अप्रोच रोड टूटने का मामला प्रकाश में आने के बाद राष्ट्रीय जनता दल ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से किये गए ट्वीट में कहा गया कि CM थक गए थे उद्घाटन के चंद दिनों में ही पुल या अप्रोच रोड के ध्वस्त हो जाने वाली खबरों से! यह उनकी ‘शान’ के खिलाफ था! सो CM के निर्देश पर पथ निर्माण मंत्रालय ने ऐसा अप्रोच रोड बनाया जो उद्घाटन के पहले ही ध्वस्त हो गया, जैसे कहलगांव में उद्घाटन के पहले ही बांध बह गया था!”

वहीँ इस ट्वीट को आरजेडी की गोपाल गंज इकाई की तरफ से रीट्वीट करते हुए कहा गया कि “गोपालगंज का बंगरा घाट का पुल जो CM द्वारा उद्घाटन के पहले ही टूट गया! अब BJP-JDU वाले हल्ला करेंगे कि पुल नहीं अप्रोच रोड टूटा है जैसे अप्रोच रोड विपक्ष ने बनाया हो! CM फिर भी उद्घाटन करेंगे क्योंकि वो आजकल किसी भी नई, पुरानी, जर्जर, टूटी चीज़ों का उद्घाटन करने को आमादा हैं!”गौरतलब है कि इससे पहले गोपालगंज में सत्तरघाट पर बने एक छोटे पुल का अप्रोच सड़क ढह गया था। इसे लेकर भी सवाल उठे थे। सत्तरघाट पुल को 264 करोड़ की लागत से बनाया गया है।

Headlines

Popular Posts

Advertisement