. World Covid-19 Updates

Arrow up
Arrow down

शेयर मार्केट:कारोबार के तीसरे दिन बीएसई 37 अंक और निफ्टी 14 पॉइंट नीचे बंद हुआ, एचसीएल टेक के शेयर में 5% की बढ़त Featured

  12 August 2020

बुधवार को कारोबार के तीसरे दिन बीएसई और निफ्टी गिरावट के साथ बंद हुए। आज बीएसई 85 अंक नीचे और निफ्टी 33 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला था।

दिनभर की ट्रेडिंग के दौरान बीएसई 281.21 अंक तक और निफ्टी 32.05 पॉइंट तक नीचे चला गया।कारोबार के अंत में बीएसई 37.38 अंक या 0.10% नीचे 38,369.63 पर और निफ्टी 14.10 पॉइंट या 0.12% नीचे 11,308.40 पर बंद हुआ। । इससे पहले मंगलवार को बीएसई 224.93 अंक ऊपर 38,407.01 पर और निफ्टी 52.35 पॉइंट ऊपर 11,322.50 पर बंद हुआ था।

बीएसई में शामिल इन बैंक के शेयरों में गिरावट

बैंक गिरावट (%)
कोटक बैंक 1.66 %
HDFC बैंक 1.46 %
बंधन बैंक 1.30 %
एक्सिस बैंक 0.97 %
इंडसंड बैंक 0.55 %
RBL बैंक 0.49 %
ICICI बैंक 0.45 %
सिटी यूनियन बैंक 0.08 %

बीएसई पर करीब 42 फीसदी कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही

  • बीएसई का मार्केट कैप 152 लाख करोड़ रुपए रहा
  • 2,873 कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग हुई। इसमें 1,508 कंपनियों के शेयर बढ़त में 1,214 कंपनियों के शेयर में गिरावट रही
  • 155 कंपनियों के शेयर 1 साल के उच्च स्तर और 63 कंपनियों के शेयर एक साल के निम्न स्तर पर रहे
  • 405 कंपनियों के शेयर में अपर सर्किट और 194 कंपनियों के शेयर में लोअर सर्किट लगा

अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद
मंगलवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.38 फीसदी की गिरावट के साथ 104.53 अंक नीचे 27,686.90 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.69 फीसदी गिरावट के साथ 185.53 अंक नीचे 10,782.80 पर बंद हुआ था। दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.80 फीसदी गिरावट के साथ 26.78 पॉइंट नीचे 3,333.69पर बंद हुआ था।

इधर, चीन का शंघाई कंपोजिट 0.93 फीसदी गिरावट के साथ 31.07 अंक नीचे 3,309.22 पर बंद हुआ था। हालांकि, इटली, जर्मनी और फ्रांस के बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।

कोरोना से देश और दुनिया में मौतें
देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 23,28,405 हो गई है। इनमें 6,43,643 की रिपोर्ट पॉजीटिव है। वहीं 16,38,101 संक्रमित ठीक हो गए हैं। देश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 46,188 हो चुकी है। ये आंकड़े covid19india.org के अनुसार हैं। दूसरी तरफ, दुनियाभर में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 20,505,144 हो चुकी है। इनमें 744,691 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 167,749 हो चुकी है।

 

क्लोजिंग बेल: बीएसई 37.38 अंक नीचे 38,369.63 पर और निफ्टी 14.10 पॉइंट नीचे 11,308.40 पर बंद हुआ।

02:28 PM हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के शेयर में 9 फीसदी से ज्यादा की बढ़त है।

 

02:19 PM एचसीएल टेक्नोलॉजी लिमिटेड के शेयर में 4.26% की बढ़त है।

 

12:49 PM बीएसई ऑटो सेक्टर में शामिल सभी 15 कंपनियों के शेयरों में बढ़त है। बॉश लिमिटेड का शेयर करीब 9% ऊपर कारोबार कर रहा है।

 

10:33 AM यस बैंक के शेयर में 5% की बढ़त है। शेयर कल भी 5% के बढ़ते के साथ बंद हुआ था।

 

10:16 AM बीएसई 154.09 अंकों के गिरावट के साथ 38,252.35 पर और निफ्टी 44.35 पॉइंट नीचे 11,278.15 पर कारोबार कर रहा है।

10:06 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 लूजर स्टॉक्स में अभी सबसे ज्यादा गिरावट हिंडाल्को के शेयर में है। हिंडाल्को का शेयर अभी 2.93 % की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है।

 

09:56 AM निफ्टी 50 के टॉप-10 गेनर स्टॉक्स पर नजर डालें तो इनमें सबसे ऊपर एसबीआई है। अभी एसबीआई में 3.69% की बढ़त है।

 

09.47 AM बीएसई 30 में शामिल 20 कंपनियों के शेयर में गिरावट और 10 में बढ़त है। इनमें सबसे ज्यादा गिरावट सन फार्मा के शेयर में है।

 

09:40 AM बीएसई के बैंकिंग सेक्टर में शामिल 10 बैंक शेयरों में अभी सिर्फ 3 में बढ़त और बाकी 7 में गिरावट है। इनमें एसबीआई सबसे ज्यादा 2.97% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

 

09:34 AM बीएसई के 23 सेक्टर में से अभी 21 में गिरावट और 2 में बढ़त है।

 

09:26 AM बीएसई के 32 इंडेक्स में से अभी 31 में गिरावट और सिर्फ 1 में बढ़त है।

 

09:15 AM बीएसई 224.01 अंक नीचे 38,183.00 पर और निफ्टी 69.60 पॉइंट नीचे 11,252.90 पर कारोबार कर रहा है।

मंगलवार को अमेरिकी और चीनी बाजार गिरावट के साथ बंद

Headlines

Popular Posts

Advertisement