. World Covid-19 Updates

Arrow up
Arrow down

अशोक गहलोत ने ऑपरेशन लोटस का ही ऑपरेशन कर दिया: शिवसेना Featured

  13 August 2020

नई दिल्ली। राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच पैदा हुआ विवाद खत्म होने के बाद शिवसेना ने बीजेपी पर निशाना साधा है।

शिवसेना ने बुधवार को कहा कि राजस्थान में ‘ऑपरेशन लोटस’ की विफलता ‘राजनीतिक घमंड’ की हार है। राजस्थान मामले को लेकर शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में बीजेपी पर जमकर हमला बोला।सामना के सम्पादकीय में कहा गया है कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘ऑपरेशन लोटस का ही ऑपरेशन’ करके भाजपा को सबक सिखाने का काम किया है।’

इतना ही नहीं सम्पादकीय में महाराष्ट्र में पिछले साल राजभवन में जल्दबाजी में आयोजित किये गए शपथग्रहण समारोह का हवाला देते हुए लिखा कि ‘महाराष्ट्र में सुबह तड़के किया गया, यह ऑपरेशन विफल हो चुका है। कम से कम अब तो भाजपा को इससे सबक लेनी चाहिए। कुछ फर्जी डॉक्टरों द्वारा महाराष्ट्र में ऑपरेशन करने की नई तारीख अब सितंबर में है।’मुखपत्र में यह कहा गया कि जहां बीजेपी की सरकार नहीं है, वह उन राज्यों में सरकारों को अस्थिर करने में इस कदर व्यस्त है कि जैसे देश के सामने दूसरी कोई परेशानियां ही नहीं है।

सम्पादकीय में कहा गया कि कोरोना वायरस महामारी के जाने का कोई संकेत नहीं है। देश में बेरोजगारी बढ़ रही है और अर्थव्यवस्था रसातल में है। इन सभी को पटरी पर लाने के बजाय भाजपा दूसरे राज्यों की सरकारों को गिराने में व्यस्त है। क्या यह राजनीतिक मानसिक बीमारी का संकेत नहीं है?गौरतलब है कि शिवसेना सामायिक विषयो पर अपने मुखपत्र सामना के सम्पादकीय के माध्यम से अपनी राय रखती रही है। इससे पहले भी शिवसेना ने कई मौको पर सामना के सम्पादकीय में बीजेपी और पीएम मोदी का नाम लेकर सीधा हमला बोला है।

Headlines

Popular Posts

Advertisement