. World Covid-19 Updates

Arrow up
Arrow down

चुनाव के पहले RJD का बड़ा फैसला, फराज फातमी सहित तीन MLA निष्‍कासित Featured

  16 August 2020

पटना, जेएनएन। Bihar Assembly Election:  राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपनी पार्टी के तीन विधायकों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। विधायक के प्रेमा चौधरी (Prema Chaudhary), महेश्वर यादव (Maheshwar Yadav) और फराज फातमी (Garaz Farmi) को पार्टी से निष्कासित (Expelled) कर दिया है।

इन सभी को पार्टी ने छह साल के लिए बाहर किया है। आगामी विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Election) के पहले यह पार्टी का बड़ा फैसला है। आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह (Jagdanand Singh) और आलोक मेहता (Alok Mehta) ने दोपहर बाद तीनों विधायकों को पार्टी से निष्कासित किए जाने की जानकारी दी। जगदानंद सिंह ने कोरोना संक्रमण (CoronaVirus Epidemic) एवं बाढ़ (Flood) के दौर में बिहार सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों पर सवाल उठाए।

लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर निष्‍कासन 

जगदानंद सिंह ने बताया कि तीनों विधायको को पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के निर्देश पर निष्कासित किया गया है। वे पार्टी लाइन के खिलाफ काम कर रहे थे। फराज फातमी के पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री एमए फातमी ने तो लोकसभा चुनाव के दौरान ही जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता ले ली थी। निष्‍कासित विधायकों में महेश्वर प्रसाद यादव गायघाट से तो प्रेमा चौधरी पातेपुर से विधायक हैं।

Headlines

Popular Posts

Advertisement