. World Covid-19 Updates

Arrow up
Arrow down

शिवसेना का गंभीर आरोप “सोशल मीडिया के ज़रिये देश में नफरत फैला रही बीजेपी” Featured

  18 August 2020

नई दिल्ली। फेसबुक से हेट कंटेंट न हटाए जाने को लेकर पैदा हुए विवाद में शिवसेना भी कूद पड़ी है। कांग्रेस के बाद शिवसेना ने अब बीजेपी पर सीधा आरोप लगाया है।

पार्टी ने कहा कि बीजेपी सोशल मीडिया के ज़रिये देश में नफरत फैला रही है।शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में कहा, फेसबुक जैसे मंचों पर चर्चा को लेकर कोई आपत्ति नहीं है। लेकिन अगर कोई इसके जरिए नफरत फैलाए, देश और समुदाय को तोड़ने की बात करे तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, भेल ही वह किसी भी पार्टी से नाता रखता हो।

शिवसेना ने सामना में लिखा कि फेसबुक जैसी कंपनी नफरत फैलाने वाले किसी व्यक्ति को केवल इसलिए नजरअंदाज नहीं कर सकती क्योंकि वह सत्तारूढ़ पार्टी से है।शिवसेना ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक दूसरे को बदनाम करना एक बड़ा धंधा बन गया है, जिसके लिए पैसे दिए जाते हैं। फेसबुक हमारे देश में कारोबार करने आया हैं और व्यवसाय के न्यूनतम नैतिकता-नियमों का पालन तो करना ही होगा।

शिवसेना ने कहा कि फेसबुक जैसे सोशल मीडिया मंच पर नफरत फैलाने वालों और देश को तोड़ने की बातें करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए, भले ही वे किसी भी पार्टी से नाता रखते हों।

इससे पहले इस मामले में कांग्रेस ने पार्लियामेन्ट की स्टेंडिंग कमेटी से जांच की मांग की है। कांग्रेस ने वॉलस्ट्रीट में प्रकाशित रिपोर्ट के हवाले से कहा है कि सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर नफरत फैलाने वाले आपत्तिजनक कंटेन्टों को जान बूझकर नहीं हटाया जाता।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर विभिन्न देशो में नागरिको के खिलाफ हिंसा के मामलो की सूची शेयर करते हुए ट्वीट किया ‘अब देश पूरी दुनिया में ……नागरिकों के ख़िलाफ़ हिंसा में दूसरे नम्बर पर ! मोदी है तो मुमकिन है।’

Headlines

Popular Posts

Advertisement